शनाया कपूर ने बेस्ट फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में ‘बोले चूड़ियां’ पर किया डांस, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के कपूर परिवार की शनाया कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं| वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शनाया हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में गयीं थीं जहां उन्होंने करीना कपूर के गाने बोले चूड़ियां पर डांस किया था उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| शनाया जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ से इंडस्ट्री में डब्यू करने वाली हैं|

Shanaya Kapoor To Make Bollywood Debut: सोनम कपूर की बहन भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार

शनाया कपूर ने बोले चूड़ियां पर किया डांस 

शनाया कपूर हाल ही में अपनी दोस्त वेदिका करनानी के संगीत सेरेमनी में शामिल हुई थी। जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया और ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस भी किया। इसके अलावा सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का ‘तारीफां’ पर भी थिरकती दिखी।

शनाया कपूर का देसी लुक 

इस मौके पर शनाया ने व्हाइट कलर की शिमरी प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपनी साड़ी को मैचिंग ब्लाउज और डायमंड ज्वेलरी के साथ कैरी किया था। इसके अलावा, डेवी शीन मेकअप और बालों का बन बनाया था।

डेटिंग को लेकर उड़ रहे हैं रूमर्स

शनाया कपूर बीते दिनों मालदीव में वेकेशन मनाने पहुंची थी। दिलचस्प बात यह थी कि इसी लोकेशन में करण कोठारी की भी फोटो वायरल हुई थी। फोटो देखकर यूजर्स ने कयास लगाए की दोनों साथ में ही वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि करण और शनाया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – KBC 15: अमिताभ बच्चन के सामने सुहाना खान की हालत हुई खराब, बोलीं- ‘प्लीज आसान सवाल पूछो…’

About Post Author