शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म ने छठे दिन अजय की फिल्म का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है| आपको बताते हैं कि फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली है|

Shaitaan Day 1 Box Office Collection Early Estimate R Madhavan Ajay Devgn Film Opening Day Earning Shaitaan Day 1 Box Office: साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'शैतान', पहले दिन करेगी

अजय देवगन की शैतान

‘शैतान’ एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है| शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| एक्टर के किरदार को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| फिल्म ने शानदार कमाई की है| शैतान को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं| कमाई के मामले में ‘शैतान’ अजय देवगन की ही एक फिल्म से आगे निकल गई है| वो पिक्चर साल 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ है| जो एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और लोगों ने उसे काफी पसंद किया था|

अजय देवगन की फिल्म  ‘दृश्यम’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 67.14 करोड़ था| वहीं सिर्फ 6 दिनों में शैतान ने इससे ज्यादा कमाई करके इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है|

फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन 

शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 19.18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| शैतान ने तीसरे दिन 20.74 करोड़ का बिज़नेस किया था| फिल्म ने छठे दिन 6.25 करोड़ की कमाई की है| वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 74 करोड़ हो गया है| शैतान 60-65 करोड़ के बीच बनी है| फिल्म ने अपना पूरा बजट निकल लिया है|

शैतान को अजय देवगन एफ फिल्म, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। शैतान का निर्देशन विकास बहल ने किया है| फिल्म की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – जल्द बॉलीवुड में कदम रखेंगी रणबीर कपूर की लाडली राहा, मौसी पूजा भट्ट ने किया खुलासा

About Post Author