शाहरुख खान की ‘जवान’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, हिंदी सिनेमा में आजतक यहां नहीं पहुंच पाया कोई

KNEWS DESK – किंग खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है| फिल्म देश ही नहीं पूरी दुनिया में छाई हुई है| फिल्म ने कमाई के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं| जवान हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गयी है| फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी और अभी भी किंग खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रखा है| फिल्म ने 1100 करोड़ के आंकड़ें पार कर लिया है|

एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के अलावा शाहरुख की ‘जवान’ ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है| जी हां, इस बार बात फिल्म की कमाई की नहीं हो रही है, बल्कि जनता की हो रही है|रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म साबित हुई है जिसे सिनेमाघरों में 3.50 करोड़ दर्शकों ने देखा है| हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा आंकड़ा है| इसी के साथ शाहरुख खान की जवान हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे इतने बड़े तादाद में लोग देखने गए हैं|

बेंचमार्क सेट 

वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अभी भी इसकी कमाई जारी है| किंग खान की जवान ने बेंचमार्क सेट कर दिया है| घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ने अब तक कुल 625.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है|

स्टारकास्ट

इस मल्टीस्टारर फिल्म में शाहरुख के साथ साथ नयनतारा और विजय सेतुपति की भी जमकर तारीफ हुई है| इन दोनों सितारों ने अहम रोल प्ले किया है| वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का स्पेशल कैमियो भी कमाल का है| इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिधि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं|

About Post Author