लंदन में बेटी सुहाना संग क्रिकेट खेलते नजर आये शाहरुख खान, फोटो हुई वायरल

KNEWS DESK – शाहरुख खान फ़िलहाल अपनी फैमिली के साथ लंदन में मौजूद हैं| ख़बरें हैं कि किंग खान यहां सुहाना खान के अगले प्रोजेक्ट के सिलसिले में आये हैं| इसी बीच सुहाना और शाहरुख की एक तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है|

shahrukh khan daughter suhana khan instagram debut-करीना कपूर के बाद क्या  शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू ? - India TV  Hindi

लंदन में सुहाना के साथ मैच खेलते नजर आये किंग खान 

IPL 2024 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शाहरुख और सुहाना क्रिकेट से दूर नहीं रह पा रहे हैं| शाहरुख इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी फैमली के साथ गुजार रहे हैं| किंग खान इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं| तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान बेटी सुहाना के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं|

सुहाना अपने हाथों में बैट पकड़े हुए नजर आ रही हैं, वहीं शाहरुख फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं| इन सबके अलावा तस्वीर में गौरी खान की मां भी दिखाई दे रही हैं| अगर आप ध्यान से देखें तो गौरी की मां सविता छिब्बर को बेंच पर बैठे हुए क्रिकेट का मजा लेते हुए देखा जा सकता है| एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख फैमली के साथ-साथ लंदन में अपना काम भी निपटा रहे हैं|

https://x.com/TeamSRKWarriors/status/1805352951487381710?

सुहाना की फिल्म के लिए लंदन पहुंचे किंग खान 

खबरों के मुताबिक सुहाना खान की फिल्म की शूटिंग इ लिए लंदन गए हैं| ये प्रोजेक्ट शाहरुख और सुहाना एक साथ कर रहे हैं| पहली बार दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आयेंगे| सुहाना खान की इस फिल्म को कमान सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं

यह भी पढ़ें – ब्लू ड्रेस में बेहद प्यारी लगीं सोहा अली खान, एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैंस

About Post Author