एक बार फिर साथ नजर आएंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, जानें नया प्रोजेक्ट !

 KNEWS DESK- शाहरुख खान संग दीपिका पादुकोण की जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट है| फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं| दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है| वहीं अब एक बार फिर दोनों साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है|

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो में दीपिका पादुकोण ये कहती नजर आ रही हैं कि ‘किंग कहां हो तुम ?’ इसके बाद कमिंग सून लिखा नजर आता है| वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के एकसाथ नजर आने की हलचल मच गई है| हर कोई इस छोटी सी वीडियो की सच्चाई जानने के लिए बेताब है|

ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार ये दावे किए जा रहे हैं कि दीपिका और शाहरुख बहुत जल्द किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं| वहीं कई लोगों ने तो यह तक कह डाला कि ये क्लिप ‘धूम 4’ या ‘पठान 2’ की है| हांलाकि इन बातों की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है|

ये है प्रोजेक्ट !

आपको बता दें, इस बार मामला थोड़ा अलग है| इस बार ये ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक एड के लिए साथ में नजर आएगी| दरअसल, एक कार कंपनी के विज्ञापन के लिए दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं|

About Post Author