शहनाज गिल ने गुरु रंधावा के हाथ से पहनी पगड़ी, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने सिंगर के लिए लिख दी ये बात

KNEWS DESK – शहनाज गिल और गुरु रंधावा अक्सर एक साथ नजर आते हैं| फैंस भी इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं| हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें गुरु शहनाज को पगड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं|

Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: शहनाज संग गुरु रंधावा ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो, फैंस बोले- शादी कर लो - Bharat Express Hindi

गुरु रंधावा ने शहनाज को पहनाई पगड़ी 

शहनाज ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा- ‘गुरु नू नाज़ तेरे ते… चालू तेरा नखरा वे’| इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं| एक फैंस ने रिएक्ट करते हुए कहा- ‘आप दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं’, वहीं दूसरे ने लिखा- ‘क्यूट’, एक फैन ने लिखा- ‘साथ में अच्छे लग रहे हो’

शहनाज और गुरु ने साथ में सॉन्ग भी किया था जो कि फैंस को काफी पसंद आया था| इन दोनों की गजब की केमिस्ट्री को देखकर हर कोई इन्हें बोलने लगा था कि ‘शादी कर लो’| लेकिन दोनों आपस में दोस्त जैसा रिश्ता शेयर करते हैं|

शहनाज गिल और गुरु रंधावा की डेटिंग की अफवाहें

शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा की डेटिंग की अफवाहें म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ में नजर आने के बाद शुरू हुईं थी| दोनों स्टार्स शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग पर भी साथ में पोज देते हुए नजर आए थे| जहां गुरु को शहनाज के लिए चीयर करते देखा गया था|

शहनाज ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था| थैंक यू फॉर कमिंग उनकी दूसरी फिल्म थी| इसके अलावा शहनाज ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है| उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है| शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से पॉपुलैरिटी मिली थी जिसमें वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं|

यह भी पढ़ें – अरुण साव और विजय शर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

About Post Author