दशहरा पर शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म देवा का किया ऐलान, दमदार किरदार में नजर आएंगे एक्टर

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है| इस साल की शुरुआत में एक्टर की वेब सीरीज ‘फर्जी रिलीज हुई थी| जिसे  फैंस ने खूब पसंद किया था| तभी से एक्टर अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं|ऐसे में अब आज दशहरा के पावन पर्व पर शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको फिल्म के अपडेट के बारे में बताते हैं|

जब Shahid Kapoor का पीछा करती थी एक स्टार की बेटी, एक्टर ने की थी FIR |  shahid kapoor once lodged fir against this star kid for stalking |  HerZindagi

शाहिद कपूर की फिल्म देवा 

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शाहिद कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| इस बीच अब दशहरा के पावन पर्व ने शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा का ऐलान कर दिया है। नई फिल्म की घोषणा के साथ-साथ ‘कबीर सिंह’ मूवी एक्टर ने फर्स्ट लुक और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। नई फिल्म की घोषणा के साथ-साथ ‘कबीर सिंह’ मूवी एक्टर ने फर्स्ट लुक और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

‘देवा’ में दिखेगा शाहिद कपूर का दम

शाहिद कपूर ने नया लुक अपनाया है। फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि शाहिद का ये नया लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है। अब इस शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि खुद ही कर दी है। दशहरा के दिन शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ का ऐलान किया है। साथ ही एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की अहम जानकारी दी है। शाहिद के मुताबिक उनकी ‘देवा’ अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘देवा’ के इस फर्स्ट लुक में आप देख सकते हैं कि शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की ‘देवा’ का ये फर्स्ट लुक काफी छा रहा है और फैंस इस मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

शाहिद के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

‘देवा में शाहिद कपूर के साथ मशहूर बी टाउन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले होगा। मालूम हो कि शाहिद कपूर की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इससे पहले शाहिद आर ‘राज कुमार और बल्डी डैडी’ जैसी मूवी में अपना एक्शन अवतार दिखा चुके हैं।

About Post Author