एयरपोर्ट पर सारा अली खान को एक महिला ने अजीब तरह से किया टच, फैंस ने कहा-”काला जादू है..”

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा बहुत ही सादगी से अपने फैंस से मिलती हैं, उनकी इस अदा की ही तो पूरी दुनिया दीवानी है| हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपने फैन्स का अभिनन्दन कर रही थीं| उस दौरान एक महिला ने उन्हें गलत तरीके से टच किया| एक्ट्रेस का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में सारा कई सारे फैन्स के बीच खड़ी हैं| वहीं एक्ट्रेस एक महिला से हाथ मिलाती हैं लेकिन वो महिला हाथ मिलाने के बाद उनके पास से गुजर कर उन्हें कुछ अजीब तरीके से टच करती हुई निकल जाती है| महिला की इस हरकत को देख एक्ट्रेस के फैंस बड़े गुस्साएं हुए हैं| फैंस का कहना है कि ये सही नहीं है ये कोई काला जादू भी हो सकता है|

सारा अली खान की वायरल हो रही इस वीडियो में सभी फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं| महिला के इस तरह एक्ट्रेस को टच करने पर एक यूजर ने लिखा कि ब्लैक मैजिक हो सकता है| दूसरे यूजर ने लिखा-ये बहुत गलत है| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये आहट का अगला एपिसोड लगता है|

About Post Author