ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आईं सारा अली खान, किलर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

KNEWS DESK-  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई| अब तो एक्ट्रेस हर किसी के दिल में राज करती हैं| सारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने किलर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं|

सारा अली खान ने आज अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है| इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत शॉर्ट ब्लैक वन शोल्डर ड्रेस पहने हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं| इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पहनी है| सारा ने अपने लुक को सटल बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया है|  इसके साथ उन्होंने मैसी हाई बन बनाया हुआ है|

सारा हमेशा की तरह इस लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| एक्ट्रेस ने यह किलर फोटोशूट वैनिटी वैन में कराया है| उन्होंने वैन में ही एक से एक स्टनिंग पोज देकर सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया| फैंस की नजर अब उनकी तस्वीरों पर ही टिक गई है| कुछ ही देर में सारा की फोटोज पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं| सभी लोग इस पोस्ट पर अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं|

About Post Author