सनी देओल की पार्टी में सारा अली खान ने अपने EX कार्तिक को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK- फिल्म गदर 2 की सक्सेस पर बीते शनिवार को सनी देओल ने एक शानदार पार्टी आयोजित की| जिसमें बॉलीवुड की तमाम ऊंची हंस्तियां शामिल हुईं|कई सेलेब्स शामिल हुए| इस सेलिब्रेशन के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं|

 

पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं| वीडियो में देखा जा सकता है, पार्टी से बाहर निकलते समय सारा और कार्तिक दोनों गले लगते हैं| जहां कृति भी नजर आईं और सारा कृति से भी गले मिलीं|

https://www.instagram.com/reel/Cws496DyMrT/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| फैंस इस रूपर्ड एक्स कपल को एक साथ देखकर हैरान हैं| वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी आएं हैं| आपको बता दें कि फिल्म लव आज कल की शूटिंग के समय सारा और कार्तिक के बीच अफेयर की खबरें सामने आईं थीं लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि दोनों का ब्रेकअप हो गया| तब दोनों ने एक दुसरे को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया था| अब इन दोनों के इस तरीके से आमने सामने आने पर लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है|

About Post Author