शाहरुख खान के गाने पर सान्या मल्होत्रा ने किया जबरदस्त डांस, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में एक्ट्रेस ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है, जिसे काफी पसंद किया गया| इसी दौरान सान्या का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं|

वायरल वीडियो में सान्या मल्होत्रा अपनी बहन शगुन मल्होत्रा की शादी में डांस करती नजर आ रही हैं| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहने हुए सान्या मल्होत्रा अपनी बहन शगुन मल्होत्रा की संगीत सेरेमनी में शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने ‘वन टू थ्री फोर गेट ऑन दी डांस फ्लोर’ पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं| सान्या मल्होत्रा के साथ एक और शख्स भी डांस करता नजर आ रहा है| एक्ट्रेस का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं| सान्या मल्होत्रा के डांस ने उनकी बहन की संगीत सेरेमनी में माहौल बना दिया|

बता दें, सान्या मल्होत्रा इस साल सितंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं| मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया| फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा विक्की कौशल और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए|