संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर आज होगी रिलीज, जानें कितने बजे देख सकते हैं ये सीरीज

KNEWS DESK – संजय लीला भंसाली वेब सीरीज हीरामंडी से ओओटी में डब्यू करने वाले हैं| हीरामंडी लम्बे समय से चर्चा में है| आज ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है| हीरामंडी में आजादी के पहले के नज़ारे दिखाते हुए लाहौर की तवायफों की जिंदगी को दिखाने की कोशिश की है|

नेटफ्लिक्स पर इतने बजे देख सकते हैं संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' |  You can watch Sanjay Leela Bhansali's series 'Hiramandi' on Netflix at this  time | नेटफ्लिक्स पर इतने ...

तवायफों की जिंदगी की कहानी 

हीरामंडी में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा जैसी शानदार एक्ट्रेस की एक्टिंग देखने को मिलेगी|वेब सीरीज में ब्रिटिशकाल के दौरन की कहानी को दिखाया गया है| जहां एक वैश्यालय की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं| हीरामंडी आज रिलीज हो रही हैं|

इतने बजे होगी रिलीज 

आज 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार को लेकर अलग अलग अटकलें लगाई जा रही हैं| संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज दोपहर 1:30 बजे रिलीज होगी| नेटफ्लिक्स का अधिकतर कंटेंट इसी टाइम रिलीज होता है|

स्टारकास्ट 

हीरामंडी में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा के आलावा संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शरमिन सहगल है| वहीं मेल कास्ट में शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे| शेखर सुमन के कैरेक्टर जुल्फीकार और अध्ययन सुमन के कैरेक्टर का नाम जोरावर है|

 यह भी पढ़ें – Anushka Sharma Birthday: एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, मां की ख्वाहिश के चलते बनीं हीरोइन

About Post Author