Anushka Sharma Birthday: एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, मां की ख्वाहिश के चलते बनीं हीरोइन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं| एक्ट्रेस ने साल 2008 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी| अनुष्का ने आउटसाइडर होकर अपनी पहचान बनाई है| ऐसे में इंडस्ट्री में उनके लिए अपनी पोजिशन बनाना कठिन जरूर था लेकिन नामुमकिन नहीं। उनके एक्ट्रेस बनने के पीछे एक कछुए का हाथ है|

When Anushka Sharma Shut Down A Journalist Who Asked Her If She Wore Provocative Clothes To Sell Her Film!

कछुए के कारण मिली पहली फिल्म 

अनुष्का शर्मा ने यशराज प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से करियर की शुरुआत की थी| उनकी पहली मूवी बॉलीवुड के किंग खान के साथ थी| एक तो यशराज के बैनर तले मिली फिल्म, फिर हीरों भी शाहरुख खान ये तो सोने पर सुहागा वाली बात हो गयी|

अनुष्का ने बताया

कपिल शर्मा शो में अनुष्का ने बताया कि ये उनकी मां आशिमा शर्मा की विश थी कि उनकी डेब्यू फिल्म या तो करण जौहर या चोपड़ा प्रोडक्शन्स के साथ हो| इसके लिए अनुष्का की मां फेंगशुई कछुए में चिट डाला करती थीं| जब अनुष्का को पहली फिल्म मिली तब उनकी मां ने दिखाया कि चिट निकाल कर दिखाया और बताया कि यह उनकी विश रही थी कि बेटी की फिल्म करण जौहर यशराज प्रोडक्शन्स से ही हो|

अनुष्का ने कहा कि उनका एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। वह नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उन्हें एक्टिंग की एबीसीडी भी नहीं पता थी। मगर इत्तेफाक से उनकी मां की ख्वाहिश पूरी हो गई|

यह भी पढ़ें – प्रज्वल रेवन्ना मामले पर स्वरा भास्कर ने किया रिएक्ट, राखी सावंत ने भी कही ये बात

About Post Author