भारत-मालदीव विवाद के चक्कर में बीच में लटकी सलमान खान की ‘द बुल’, स्क्रिप्ट में होंगे बदलाव 

KNEWS DESK – बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान साल 2024 में धमाल मचने के लिए तैयार हैं| भाईजान 25 साल बाद करण जौहर के साथ काम करेंगे| करण के प्रोडक्शन में बन रही ‘द बुल’ में सलमान लीड रोल में नजर आने वाले हैं| विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म फरवरी में फ्लोर्स पर आने वाली थी लेकिन अब मालदीप -भारत विवाद के बीच फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

Karan Johar Reveals What He will Do If He Gets Salman Khan's Phone | Salman Khan का फोन हाथ लगने पर इस शख्स को मैसेज करेंगे Karan Johar, किया खुलासा

25 साल बाद करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे सलमान 

साल 2023 में सलमान खान ने दो बड़ी फिल्में की| इनमें ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नाम शामिल है| अब वो साल 2024 के लिए तैयार हो गए हैं| सलमान खान अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ में नजर आएंगे| इस फिल्म में सलमान खान ने करण जौहर से 25 साल बाद हाथ मिलाया है| ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद से करण जौहर और सलमान खान ने साथ में एक भी फिल्म नहीं बनाई है| अब वो ‘द बुल’ से कुछ बड़ा करने वाले हैं, जो पहले फरवरी 2024 में फ्लोर पर आने वाली थी| लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है| इसका कारण भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद है|

भारत-मालदीव विवाद के चलते टाली ‘द बुल’

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और विष्णु ने फिल्म के लिए अभी थोड़ा और समय लेने का फैसला किया है| उनका कहना है कि वो फिल्म के स्क्रीनप्ले से लेकर स्क्रिप्ट और कई चीजों पर दोबारा काम करेंगे| तब तक के लिए फिल्म को डीले कर दिया गया है| वहीं दावा किया जा है कि भारत और मालदीव के बीच चल रहे विवाद की वजह से फिल्म में देरी हुई है और फिल्म को फरवरी के बाद और दो महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है| इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को फिल्म की पूरी टीम मुंबई की फिल्म सिटी में इकट्ठा हुई थी| उसके बाद ऐलान किया गया था कि फिल्म फरवरी में फ्लोर पर आएगी| लेकिन अब इसे और आगे बढ़ा दिया गया है|

फिल्म ‘द बुल’

‘द बुल’ मालदीव को आतंकी हमले से बचाने के लिए भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए फेमस ऑपरेशन ‘कैक्टस’ पर बनाई गई है| इसमें सलमान खान फारुक बुल्सरा का किरदार अदा करने वाले हैं| इसके लिए उन्होंने अपना वजन कम करने की प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है, जिससे कि वो एक आर्मी ऑफिसर जैसे दिख सके| इसके साथ ही सलमान खान पहली बार साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं| तृषा की एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है| विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस में बनाया जाएगा|

यह भी पढ़ें – राम मंदिर को लेकर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- बीजेपी की सरकार ने की ये बड़ी गलती

About Post Author