KNEWS DESK – Matrubhoomi को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Salman Khan की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। पहले रिलीज डेट टलने से फैंस जरूर निराश हुए थे, लेकिन अब सामने आई नई तारीख ने एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
रिलीज डेट में बदलाव से बढ़ी हलचल
फिल्म को पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अचानक इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 15 मई को रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म पहले Battle of Galwan के नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। नाम बदलने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
https://www.instagram.com/p/DV7-qf-CE0h
शूटिंग पूरी, रिलीज की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स अब इसे जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर लाने की योजना बना रहे हैं। इसी वजह से नई रिलीज डेट को लेकर कयास तेज हो गए हैं।
दमदार स्टारकास्ट
डायरेक्टर Apoorva Lakhia के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ Chitrangda Singh लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म का पहला लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मातृभूमि’ Arijit Singh की आवाज में रिलीज किया गया था, जिसे खासकर रिपब्लिक डे के मौके पर लॉन्च किया गया। देशभक्ति से भरे इस गाने को फैंस ने खूब सराहा और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ।