मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ से टक्कर लेंगे Salman Khan, नई फिल्म से करेंगे धमाकेदार एंट्री

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इससे पहले ही उनके फैंस के लिए एक खास सरप्राइज सामने आया है। उनकी क्लासिक फिल्म ‘Sanam Bewafa’ एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है।

1991 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उस दौर में शानदार सफलता हासिल की थी। करीब 90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, जो उस समय के हिसाब से बड़ी हिट मानी जाती है। फिल्म का निर्देशन Sawan Kumar Tak ने किया था, वहीं इसमें सलमान खान के साथ चांदनी, Pran और Danny Denzongpa जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे।

अब यह फिल्म 10 अप्रैल को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान ने अपने ही नाम ‘सलमान’ का किरदार निभाया था, जो इसे और भी खास बनाता है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद, इंदौर और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इसी कड़ी में हाल ही में Tere Naam भी दोबारा रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब ‘सनम बेवफा’ से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, इस री-रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला भी देखने को मिलेगा। 10 अप्रैल को Dacoit भी रिलीज हो रही है, जिसमें Mrunal Thakur और Adivi Sesh नजर आएंगे। ऐसे में नई फिल्म और क्लासिक री-रिलीज के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *