सलमान खान ने शुरू की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, एक्टर ने फिल्म के सेट से शेयर की पहली तस्वीर

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी है| एक्टर ने पहले दिन की शूटिंग का BTS फोटो शेयर किया है| जिसमें भाईजान के साथ साजिद नाडियावाला और एआर मुरुगडोसा दिखाई दे रहे हैं|

सलमान खान ने शेयर की BTS फोटो

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी है| फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है| जहां टीम सलमान खान में साथ एक फुल एंटरटेनिंग मिड एयर एक्शन सीक्वेंस शूट करेगी| सलमान ने शूटिंग से अपनी पहली तस्वीर  सोशल मीडिया पर शेयर की है| इस फोटो में साजिद नाडियावाला और फिल्म डायरेक्टर एआर मुरुगडोसा नजर आ रहे हैं|

सिकंदर में लीड एक्ट्रेस 

सलमान खान के साथ सिकंदर में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं| ऐसा पहली बार है जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे| फैन्स सलमान और रश्मिका की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं|

सलमान और साजिद की जोड़ी 

सिकंदर सलमान खान और साजिद नाडियावाला की 2014 की ईद ब्लॉकबस्टर “किक” के बाद फिर से एक साथ वापसी है| दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस में हिट रही है| वहीं रियल लाइफ में भी दोनों अच्छे दोस्त हैं|

सिकंदर की रिलीज डेट 

नाडियाडवाला ग्रैंडसन के प्रोडक्शन हाउस में बन रही ‘सिकंदर’ की अन्य कास्ट का ऐलान होना बाकी है| अभी सलमान खान और रश्मिका मंदाना के बारे में ही मेकर्स ने अपडेट दिया है| सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें – तृप्ति डिमरी ने वेकेशन से शेयर की हॉट तस्वीरें, ग्लैमर अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

About Post Author