सलमान खान ने भांजे अयान के म्यूजिक वीडियो में दिखाया स्वैग, फैंस ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने पिछले साल अपनी भांजी और अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को बॉलीवुड में फर्रे से लॉन्च किया था फिल्म में अलिजेह की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया|

भांजे अयान का म्यूजिक वीडियो आउट 

अलिजेह अग्निहोत्री के बाद अब सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मन बना लिया है| उन्होंने म्यूजिक वीडियो से शुरुआत की है| हाल ही में 26 साल के अयान का पहला म्यूजिक वीडियो सामने आया है| जिसमें उनके मामा सल्लू मियां भी स्वैग दिखाते हुए नजर आए|

अयान का म्यूजिक वीडियो आउट 

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री, पायल देव के पार्टी फीवर में नजर आये हैं। इसे पायल ने ही कंपोज किया है। यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियो आउट हो गया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पार्टी फीवर का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, “पार्टी फीवर आउट हो गया है। म्यूजिक वीडियो देखना मत भूलना।”

सलमान खान ने स्वैग से खुश फैंस 
अयान अग्निहोत्री के म्यूजिक वीडियो में सलमान खान अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए| उनके स्वैग ने म्यूजिक वीडियो में चार चांद लगा दिया| उन्हें देख फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा| मनीषा रानी और मनारा चोपड़ा ने फायर इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है|

वहीं एक यूजर ने कहा कि बॉलीवुड का चार्मिंग स्टार।” एक ने सल्लू मियां को डैशिंग बताया। एक ने कहा, “भाई का स्वैग है हाई।” एक फैन ने उन्हें बॉलीवुड का किंग बुलाया है। इस तरह लोग म्यूजिक वीडियो में भाईजान की एंट्री से गदगद हैं।

यह भी पढ़ें – मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं

About Post Author