सलमान खान ने किया ‘मिस्ट्री गर्ल’ का खुलासा, पोस्ट शेयर कर दिखाया चेहरा

KNEWS DESK- सलमान खान ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी| एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अंजान लड़की के साथ फोटो शेयर की थी| हालांकि लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था| आपको बता दें कि सलमान ने आज एक पोस्ट शेयर कर इस मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया|

सलमान की बीते दिन की पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी| हर किसी को यही लग रहा था कि शायद भाईजान शादी करने वाले हैं|  वहीं अब एक्टर ने इस मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया है| सलमान खान ने थोडे़ देर पहले एक पोस्ट शेयर कर मिस्ट्री गर्ल का चेहरा दिखाया| इस फोटो में दिख रही लड़की और कोई नहीं बल्कि सलमान खान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री हैं|

वहीं भाईजान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही कैटरीना के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं| यह फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है| फिल्म का सभी फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया गया|

About Post Author