KNEWS DESK – बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी पिछली फ्लॉप फिल्म के बाद बड़े कमबैक की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। हाल ही में जानकारी मिली है कि मेकर्स ने फिल्म के 15 दिन का री-शूट शुरू कर दिया है, जिसमें पैचवर्क के साथ कुछ एडिशनल सीन भी शूट किए जाएंगे।
फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘मातृभूमि’ पहले ही रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, टीजर के एक सीन को लेकर सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इस ट्रोलिंग का सलमान ने हाल ही में क्रिकेट के मैदान से करारा जवाब दिया।
सलमान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
ISPL T10 लीग के तीसरे सीजन में सलमान खान अपनी टीम दिल्ली सुपरहीरोज के साथ खेल रहे हैं। 30 जनवरी को उनका मैच चेन्नई सिंगम से हुआ। मैच के दौरान सलमान स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के साथ नजर आए। इसी दौरान ट्रोलिंग पर बातचीत हुई।
सलमान ने कैफ की बात पर बल्ला उठाया और कहा, “पहले ऐसे, फिर यूं देखा हूं… और किसी को समझ आता है कि ये रोमांटिक लुक है। पर कर्नल हूं भईया, यह कर्नल का लुक है जो अपनी टीम और जवानों को हौसला देता है। वैसा लुक इनको भी दे सकता हूं। आप लोगों की दुआ से।” सलमान के इस अंदाज को स्टेडियम में मौजूद फैंस ने खूब सराहा।
फिल्म का टीजर और गाना
‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर यूट्यूब पर 23 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ भी रिलीज के 6 दिनों में 20 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया है। टीजर को लोगों ने पसंद किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ सीन को लेकर ट्रोलिंग भी हुई।
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और सलमान खान से फिल्म में बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। यह फिल्म दर्शकों को गलवान की लड़ाई की सच्ची कहानी और देशभक्ति के जज्बे से रूबरू कराएगी। फैंस बेसब्री से 17 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।