सलमान खान ने पूरे परिवार संग धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, फैंस को शेयर किया खास वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल भी गणपति उत्सव को बेहद धूमधाम से मनाया। हर साल की तरह इस साल भी उनके घर में गणपति बप्पा की स्थापना की गई और विसर्जन के दौरान सलमान खान पूरे जोश के साथ नजर आए। सलमान ने न केवल जमकर नृत्य किया, बल्कि गणपति बप्पा के कान में अपनी मनोकामना भी कही, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सलमान खान ने गणपति विसर्जन का खास वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव मना रहे हैं। वीडियो में सलमान की मां सलमा खान, सौतेली मां हेलन, बहनें अर्पिता और अलवीरा, और जीजा आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर बप्पा की आरती कर रहे हैं और सलमान पूरे जोश से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी गणेश चतुर्थी।” फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे बड़ी संख्या में शेयर और लाइक कर रहे हैं। सलमान के फैंस उनके इस पारिवारिक पल की खूब सराहना कर रहे हैं।

सलमान ने बप्पा के कान में मांगी विश

वीडियो का एक खास पल वह था जब सलमान बप्पा के कान में अपनी विश कहते हुए दिखाई दिए। हर साल की तरह, सलमान ने इस बार भी गणेश चतुर्थी को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। वह हमेशा अपने परिवार के साथ त्योहारों को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को इस खुशी का हिस्सा बनाया।

वर्कफ्रंट पर सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जो 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। इसके अलावा, सलमान अक्टूबर में शुरू होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को भी होस्ट करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो शो की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.