सलमान खान ने भरी महफिल में की थी अरिजीत सिंह की बेइज्जती, जानें क्यों हुआ था झगड़ा

KNEWS DESK – सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| सलमान खान से जिन जिन सेलेब्स ने पंगा लिया है, उनका करियर डूब चुका है| वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भी नाम शामिल है| एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों के बीच बहस हो गयी थी जिसके बाद सलमान ने अपनी फिल्म से अरिजीत का गाया गाना तक हटवा दिया था| अब दोनों के बीच सब कुछ सही होते नजर आ रहा है| आइए आपको बताते हैं कि क्यों दोनों में झगड़ा हुआ था|

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से पिछले लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं| वहीं आज की तारीख में भी इंडिस्ट्री में उनके नाम का डंका बजता है| ऐसे में भाईजान से पंगा लेना बहुतों को महंगा पड़ चुका है| साल 2014 के समय से एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान और अरिजीत के बीच कुछ ऐसी बात हो गई कि सलमान खान ने उनसे बदला लेने का फैसला ले लिया|

अरिजीत सिंह ने लिया था सलमान से पंगा

सलमान खान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे| इस दौरान अरिजीत को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिलता था| वहीं जैसे ही वह अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचते हैं, सलमान खान सभी के सामने उनका मजाक मजाक बना देते हैं|  इस अवॉर्ड शो में अरिजीत सिंपल कपड़े और चप्पल में आए थे| वहीं जैसे ही सलमान खान की नजर उनके चप्पल पर पड़ी, तो उन्होंने कहा कि ‘सो रहे थे क्या..’ इसका जवाब देते हुए जब अरिजीत ने कहा कि ‘आप लोगों ने सूला दिया| तो ये सुनते ही सलमान ऊनपर जोड़ से चिल्ला पड़े| फिर बाद में उन्होंने कहा कि ‘मजाक कर रहा हूं|

सुल्तान से हटाया था अरिजीत का गाना 

इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत के गाने को हटा दिया था| इसके बाद से सलमान की किसी भी फिल्म में अरिजीत ने गाना नहीं गाया|

सलमान ने नहीं किया था माफ

जब अरिजीत सिंह को अपनी गलती का अहसास हुआ तो बहुत देर हो चुकी थी| सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सलमान से कई बार माफी भी मांगी, लेकिन सुपरस्टार उन्हें माफ करने के मूड में बिल्कुल नहीं थे|

सलमान खान के लिए गाया गाना

अब दोनों के बीच के विवाद खत्म हो चुका है| आज ही सलमान खान ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ के गाने ‘लेकर प्रभु का नाम’ का पहला लुक जारी किया है| इसे शेयर करते हुए सलमान ने अरिजीत सिंह को टैग भी किया है| सलमान खान का ये गाना उन्होंने ही गाना है|

About Post Author