KNEWS DESK – देश के कई हिस्सों में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर स्थिति बनी हुई है, खासकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में। स्कूल, घर और अस्पताल तक तबाह हो चुके हैं, और लोगों के पास न खाने के लिए पर्याप्त दाना है और न ही सुरक्षित रहने के लिए छत। ऐसे मुश्किल समय में कई सेलेब्रिटीज मदद के लिए आगे आ रहे हैं, और अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है।
सलमान खान ने दिखाया इंसानियत का दम
हाल ही में बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पंजाब की बाढ़ प्रभावित हालत के बारे में सभी कंटेस्टेंट्स को जानकारी दी और चिंता जाहिर की। भाईजान ने अपने NGO Being Human के जरिए पंजाब के लोगों की मदद करने की योजना भी बनाई है।
सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू के लिए 2 नावें भेजी हैं, जिससे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। इसके अलावा, जल्द ही वह ब्लैंकेट्स और अन्य राहत सामग्री भी भेजने वाले हैं।
https://www.instagram.com/p/DMlI2s8MsI0/
गांवों को गोद लेने का कदम
सलमान खान पंजाब के कुछ गांवों को गोद लेने की योजना भी बना रहे हैं। पंजाब के टूरिज्म एडवाइजर दीपक बाली ने इस बात की पुष्टि की है। यह कदम उन्हें और उनके NGO को लोगों के बीच और भी प्रिय बनाएगा।
सलमान खान के अलावा अभिनेता सोनू सूद और पंजाबी इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स भी इस मुश्किल वक्त में मदद के लिए आगे आए हैं। कुछ सेलेब्स खाना वितरित कर रहे हैं, कुछ लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, और कई ने गांवों को गोद भी लिया है।
सलमान की दरियादिली की चर्चा
सलमान खान की यह इंसानियत और दरियादिली फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी मदद के इस कदम ने लोगों के दिलों को जीत लिया है और हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है। ऐसे समय में सलमान खान का यह कदम साबित करता है कि वे सिर्फ बड़े सुपरस्टार नहीं, बल्कि इंसानियत के भी बड़े प्रतीक हैं।