मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान खान, एक्टर को देख गूंज उठे लोग

KNEWS DESK – दिवाली का त्योहार सभी बड़े धूमधाम से मानते हैं| बॉलीवुड सितारे भी दिवाली को बड़े शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं| साल 2023 दिवाली की शुरुआत हो चुकी है|फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली की शानदार पार्टी रखी हैं जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए | पार्टी से सलमान का एक वायरल सामने आया है जिसमें लोगों ने सलमान खान की एंट्री होते ही टाइगर नाम की हूटिंग करना शुरू कर दिया है|

Salman Khan exudes true swag as he arrives at Manish Malhotra's Diwali party

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी 

इस साल दिवाली 12 नवम्बर को मनाई जाएगी|दशहरा जा चुका है| इसी के साथ देशवासी दिवाली वाइब्स भी फील करने लग गए हैं| बॉलीवुड में भी दिवाली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है| इस बड़े त्योहार के मौके पर कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो पार्टीज देते हैं| फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इस मौके पर पार्टी रखी है| इस दौरान के फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं| सुपरस्टार सलमान खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने हैं| उन्हें देख फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं|

दिवाली बैश के वीडियोज हुए वायरल 

सोशल मीडिया पर मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं| साथ ही पार्टी की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं| वीडियोज में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं| सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, नोरा फतेही, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा और रेखा समेत कई सारे स्टार्स दिवाली बैश का हिस्सा बने| लेकिन इस दौरान सलमान खान का अलग ही जलवा नजर आया| पार्टी से सलामन का एंट्री वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान खान की एंट्री होती है सभी टाइगर नाम की हूटिंग करते नजर आ रहे हैं|

सलमान को देख फैन्स हुए एक्साइटेड 

सलमान खान इस दौरान ग्रे कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की पैंट्स में हैं| वे फैंस को देख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं| जैसे ही वे पार्टी में पहुंचते हैं लोग टाइगर-टाइगर चिल्लाते नजर आ रहे हैं| कोई कह रहा है कि टाइगर जिंदा है तो कोई कह रहा है कि टाइगर आ गया| ये माहौल इसलिए बना है क्योंकि दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने जा रही है| सलमान इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं|

दिवाली पर फैंस को तोहफा

दिवाली 2023 पहले से ही सलमान खान के नाम बुक हो चुकी है| सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस खास मौके पर ही रिलीज की जा रही है| सलमान ने फैंस को बड़े त्योहार के मौके पर बड़ा ऑफर दे दिया है| फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, इमरान हाशिमी और रिद्धी डोगरा भी नजर आएंगी| इसके अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होने वाला है जिसे लेकर फैंस पहले से एक्साइटेड हैं|

About Post Author