फैन के चक्कर में गिरते-गिरते बचे सैफ अली खान, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कई मौकों पर स्पॉट किया जाता है, जिसके चलते वे चर्चा में बने रहते हैं| वहीं एक्टर का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें वे किसी पार्किंग लॉट से बाहर निकलते हैं, उसी समय वो गिरते-गिरते बच जाते हैं|

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के वायरल हो रहे वीडियो में सैफ पार्किंग लॉट से बाहर निकल रहे होते हैं| उस दौरान एक्टर को सभी फैंस घेर लेते हैं| जहां सैफ एक फैन को ऑटोग्राफ देने के लिए पीछे मुड़ ही रहे होते हैं कि उनका पैर उनके पीछे आ रहे एक फैन से टकरा जाता है| इसी दौरान एक्टर लड़खड़ा जाते हैं लेकिन तुरंत ही खुद को संभाल लेते हैं| ये देख उनके बॉडीगार्ड सैफ के आस-पास से फैंस को हटाने लग जाते हैं|

सैफ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है| इस पर लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं| इस दौरान यूजर्स आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं| जहां कोई कह रहा है, सैफ अली खान फैंस को भाव नहीं दे रहे हैं और ऐटिट्यूड में हैं| वहीं कई यूजर्स सैफ का सहयोग भी कर रहे हैं और उनका मानना है कि इसमें सैफ की कोई गलती नहीं है और वे लड़खड़ाने के बाद भी कूल दिख रहे हैं|

About Post Author