साई पल्लवी आज अपना 32वां बर्थडे कर रही हैं सेलिब्रेट, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी बातें

KNEWS DESK – साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी आज अपने जन्मदिन मना रही हैं| इस खास मौके पर आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं| साई पल्लवी ने तबिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी में डिग्री हासिल की है| वहीं एक्ट्रेस ने 2005 में ‘कस्तूरी मान’ और 2008 में ‘धाम धूम’ में जूनियर आर्टिस्ट का रोल प्ले किया है और साल 2015 में प्रेमम से डेब्यू किया| साई ने अपनी पहली फिल्म से ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं|

प्रेमम

साल 2015 में आई फिल्म प्रेमम को अल्फोंस पुथरेन ने लिखा और डायरेक्ट किया है| इस फिल्म में निविन पोली और साई पल्लवी मुख्य किरदार में हैं| फिल्म की कहानी निविन यानी जॉर्ज और उसके दोस्तों के इर्दगिर्द घुमती है, जो किशोरावस्था से लेकर व्यस्क होने तक का सफर तय करते हैं| जॉर्ज का पहला प्यार मलार यानी साई पल्लवी निराशाजनक रहता है|

काली

साल 2016 में आई फिल्म काली में साई पल्लवी के साथ दुलकर सलमान हैं|फिल्म की कहानी एक पत्नी की है, जिसे उम्मीद है कि वो अपने पति को जीवन के प्रति अपना गुस्सैल रवैया बदलने के लिए मना लेगी इस फिल्म साई ने शानदार एक्टिंग की थी|

फिदा

2017 में आई फिल्म फ़िदा तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी में साई पल्लवी के साथ वरुण तेज थे. इस फिल्म को शेकर काम्मुला ने लिखा और डायरेक्ट किया है|फिल्म में साई पल्लवी ने गांव की लड़की की भूमिका से सबका दिल जीत लिया था|

अथिरन

अथिरन में साई पल्लवी ने ऑटिस्टिक लड़की नित्या का किरदार निभाया है| फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की है जिसे देख कर सभी हैरान रह गए थे|

यह भी पढ़ें – शादी की फोटोज डिलीट करने के बाद वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए रणवीर सिंह, फैन्स को मिली राहत

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.