Saba Azad Birthday: ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर चर्चओं में बने रहते हैं| ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बारे में जानने के लिए फैंस हेमशा एक्टिव रहते हैं| वहीं सबा आजाद आज अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं| सबा आजाद के इस स्पेशल डे को एक्टर ने और भी खास बना दिया है| ऋतिक ने पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाते हुए लिखा- सबा के साथ घर जैसा महसूस होता है|

ऋतिक रोशन द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों सीढ़ियों में बैठे हुए कैमरा के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं और सबा ने ऋतिक का बड़े ही प्यारे अंदाज में हाथ भी पकड़ा हुआ है|

तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हम सब वह जगह ढूंढते हैं, जहां आप पार्टनरशिप में प्रेरणा और सुरक्षा महसूस कर सकते हैं| बस, एक साथ चिल्लाने में सक्षम होने के लिए काफी है| चलो जीवन, जो तुम्हारे पास है उसे दे दो, एडवेंचर शुरू करते हैं !! आपके साथ ऐसा ही महसूस होता है, घर जैसा| जहां से एडवेंचर शुरू होता है| किसी भी चीज में जादू बनाना| ये ही मैंने तुमसे सीखा है सा| जैसी तुम हो वैसी रहने के लिए शुक्रिया| हैप्पी बर्थडे माइ लव|

आपको बता दें, सबा और ऋतिक अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| सबा अक्सर ऋतिक के घर होने वाले फंक्शन में नजर आती हैं| सबा ऋतिक के परिजनों के साथ काफी घूमी-मिली रहती हैं|

About Post Author