बातों ही बातों में रितेश-जेनेलिया ने उड़ाया हिंदू धर्म का मजाक, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

KNEWS DESK-  बाॅलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं| दोनों अक्सर मजेदार रील्स शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने मजाक-मजाक में कुछ ऐसी रील पोस्ट कर दी है, जिसकी वजह से अब उनको जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है| चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं|

दरअसल, हाल ही में रितेश देशमुख ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आ रहे हैं| वीडियो में एक्टर मजाकियां अंदाज में अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को बोलते हैं कि राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं, मैं भी तीन शादी कर सकता हूं न| जिसके बाद एक्ट्रेस रितेश को जबाव देते हुए कहती हैं कि तुमने द्रौपदी का नाम सुना है? ये सुनते ही रितेश की बोलती बंद हो जाती है| दोनों का ये वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| अब तक रितेश और जेनेलिया के इस वीडियो को 6.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं| हालांकि कुछ लोगों को कपल के मजाक करने का ये अंदाज बिल्कुल भी पंसद नहीं आया और इसी वजह से लोग अब उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

एक यूजर ने कपल के इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा है- डिलीट कर दो इस वीडियो को| दूसरे यूजर ने लिखा- आपने उदाहरण तो दे दिया लेकिन क्या आपमें राजा दशरथ और आपकी पत्नी में द्रौपदी के गुण हैं|  एक अन्य यूजर ने लिखा-  हंसी-मजाक के लिए ऐसे पवित्र नामों का इस्तेमाल प्लीज आप तो न करें| एक ने लिखा-  हिंदू धर्म का मजाक ना बनाएं| इसी तरह और भी यूजर्स ने काॅमेंट के जरिये अपनी-अपनी राय दी|

About Post Author