रिया चक्रवर्ती ने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस का पोस्ट हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थडे एनिवर्सरी है| एक्टर के बर्थडे पर फैन्स और फैमिली उनका जन्मदिन मना रहे हैं| सुशांत की बहन ने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया था और अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड की हंसते हुए फोटो शेयर की है|

Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput On His Death Anniversary By  Sharing Throwback Video With Actor - Amar Ujala Hindi News Live - Rhea  Chakraborty:रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत,

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए शेयर किया पोस्ट 

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है| रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की एक हंसते हुई तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाई है| वहीं रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती ने भी सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जहां दोनों एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं|

सुशांत सिंह राजपुत के Birth Anniversary पर वायरल हुआ Rhea Chakraborty का पोस्ट, शेयर की एक्टर की हसंती हुई तस्वीर

श्वेता ने भाई के लिए शेयर किया वीडियो  

एक्टर सुशांत सिंह की बड़ी बहन श्वेता ने भाई की बर्थडे एनिवर्सरी पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है| इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, ” हैप्पी बर्थडे मेरे सोना सा भाई| मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी| उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहें और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए मोटिवेट करते रहें| 3…2…1 हमारे गाइडिंग स्टार को फिर से हैप्पी बर्थडे| आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाते रहें|’

https://www.instagram.com/reel/C2VPg6HP51u/

जब रिया ने शेयर किया था जेल का अनुभव 

साल 2020, 14 जून को सुशांत का निधन हुआ था| वे अपने घर में मृत पाए गए थे| वहीं उनके निधन की खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था| वहीं सुशांत के घर वालों ने आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया था| इस वजह से रिया को जेल भी जाना पड़ा था| ऐसे में साल 2020 उनके लिए काफी बुरा साबित हुआ था|

जेल से बाहर आने के बाद रिया ने जेल में बिताए अपने अनुभव को साझा किया था| एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था ‘वह बहुत कठिन समय था| जेल में रहना आसान नहीं है| जेल की दुनिया बहुत ही अलग होती है| आपसे आपकी पहचान छीन ली जाती है और बस एक नंबर दे दिया जाता है| ऐसा लगने लगता है जैसे सब खत्म हो गया है| आप नीचे ही गिरते चले जाते हैं|’

यह भी पढ़ें – शोएब मलिक की शादी के बाद सानिया मिर्जा की बहन अनम ने किया रिएक्ट, कहा- ‘उसने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को…’

About Post Author