अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया ऐलान

KNEWS DESK – हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है| पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल ने अपनी हर फिल्म से दर्शकों को खूब हंसाया है| वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है उससे फैंस को झटका लग सकता है| एंटरनमेंट और हंसी के डबल डोज से भरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ’हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट मेकर्स ने टाल दी है| आपको बताते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी|

अक्षय कुमार ने की हाउसफुल 5 की अनाउंसमेंट:2024 में दिवाली पर रिलीज होगी  फिल्म, रितेश-अक्षय पहले पार्ट से हैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा

’हाउसफुल 5’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार ने तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म हाउसफुल 5 की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है| पहली तस्वीर में अनाउंस किया गया है कि इंडिया की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी जून 2025 में बैक करेगी| इसके साथ ही एक और तस्वीर में टीम की ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की गई|

टीम का ऑफिशियल स्टेटमेंट

जिसमें लिखा गया है, “हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की भारी सफलता का क्रेडिट दर्शकों को जाता है, और हम हाउसफुल 5 के लिए भी इसी तरह के वेलकम की उम्मीद करते हैं| टीम ने एक बिल्कुल माइंड-ब्लोइंड कहानी तैयार की है जो टॉप लेवल का वीएफएक्स की मांग करती है| इसलिए, हमने एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के साथ पांच गुना एंटरटेनमेंट सुनिश्चित करने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है| ‘हाउसफुल 5’ अब 6 जून, 2025 को रिलीज होगी|”

स्टार कास्ट

पहले अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म के अगले साल यानी दिवाली 2024 पर बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद थी| लेटेस्ट अनाउंसमेंट के बाद फैंस को झटका लगा है| वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम हाउसफुल 5 के लिए कंफर्म हुए हैं| रूमर्स हैं कि जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल भी अपकमिंग फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं| इन सबके बीच इस फ्रेंचाइजी के प्रति फैंस के प्यार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पहली फ्रेंचाइजी होगी जिसकी पांच फिल्में होंगी| इस फ्रैंचाइज़ी की आखिरी किस्त, यानी, हाउसफुल 4, 2019 में रिलीज़ हुई थी|

About Post Author