‘धुरंधर 2’ को प्रोपगैंडा कहने वालों पर भड़के रवि किशन, कहा – ‘नया ‘कबूतर’ पकड़ लिया है’

KNEWS DESK – रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही और महज 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर इसने नया इतिहास रच दिया है।

हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग इसकी कहानी और प्रस्तुति की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इसे प्रोपगैंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इसी बहस के बीच अब अभिनेता और सांसद रवि किशन खुलकर फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं।

रवि किशन ने साफ तौर पर कहा कि धुरंधर 2 को प्रोपगैंडा कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म का समर्थन किया जाना चाहिए, क्योंकि इसने न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाया है, बल्कि इंडस्ट्री को भी नई ऊर्जा दी है।

उन्होंने कहा कि आजकल फिल्मों को बिना वजह ‘प्रोपगैंडा’ कहने का ट्रेंड चल पड़ा है, जो सही नहीं है। उनके मुताबिक, फिल्ममेकर्स असली घटनाओं और खबरों से प्रेरणा लेकर कहानियां बनाते हैं और उन्हें सिनेमाई अंदाज में पेश करते हैं, जिसे सराहा जाना चाहिए।

इतना ही नहीं, रवि किशन ने इस फिल्म की तुलना शोले जैसी क्लासिक फिल्म से भी की। उनका मानना है कि जिस तरह ‘शोले’ ने अपने समय में सिनेमा को नई दिशा दी थी, उसी तरह धुरंधर 2 भी आज के दौर में इंडस्ट्री के लिए अहम साबित हो रही है।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की सफलता से इंडस्ट्री के लाखों लोगों को फायदा होता है, क्योंकि सिनेमा से जुड़े कई लोगों की रोजी-रोटी इसी पर निर्भर करती है। ऐसे में फिल्मों को बेवजह विवादों में घसीटना सही नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन इन दिनों अपनी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज मामला लीगल है 2 को लेकर भी चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *