रवीना टंडन की बेटी राशा ने ट्रोलर्स को लेकर किया रिएक्ट, कहा- ‘बुरा लगता है लेकिन…’

KNEWS DESK-  90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वहीं जानकारी के अनुसार, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में जल्द कदम रखने वाली हैं| हाल ही में राशा ने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की| उन्होंने बताया कि वो कैसे इसका सामना करती हैं|

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राशा थडानी ने कहा कि वो खुद को खुशनसीब मानती हैं क्योंकि उन्हें अभी तक इतना ट्रोल नहीं किया गया है| उन्होंने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि मान लीजिए अगर आपका दिन 100% है और किसी वजह से उस 100% में से 3% ख़राब हो जाए, तो इसकी वजह से बाकी 97% को बर्बाद नहीं करना चाहिए|

कैसे चलेगा बेटी राशा का करियर? डेब्यू से पहले रवीना टंडन ने खोल दिया राज | raveena  tandon advice to her daughter rasha thadani before bollywood debut ram  charan ajay devgn newphew |

राशा थडानी ने आगे कहा कि अगर उन्हें किसी चीज को लेकर ट्रोल किया जाता है तो वो पहले उस चीज को प्रोसेस करती हैं, फिर उनको उस चीज के लिए बुरा भी लगता है लेकिन वो इन सब बातों को भूलकर आगे बढ़ना सही समझती हैं| उन्होंने बताया- अपनी बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए वो हर दिन मेडिटेशन करती हैं| जब आप सिर्फ खुद के साथ होते हैं, तो आप अपनी सोच और फीलिंग को समझ पाते हैं और यही आपको एक बेहतर इंसान बनाता है|

आपको बता दें कि राशा थडानी को अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ मस्ती करते देखा जाता है| दोनों मां- बेटी की तस्वीरें और मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं|

About Post Author