स्टाइलिश अवतार में नजर आईं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्टिंग के साथ- साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं| वहीं रश्मिका मंदाना शुक्रवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां से एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है|

एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना हल्के नीले रंग की क्रॉप्ड शर्ट, कोरल कलर की डेनिम पैंट पहने नजर आईं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ कंप्लीट किया|

रश्मिका मंदाना का ये स्टाइलिश अवतार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं|  इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स को कई शानदार पोज भी दिए| साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई|

रश्मिका के वर्कफ्रंट की बताएं तो एक्ट्रेस मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं| वह आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में नज़र आई थीं|

इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में हैं| वहीं रश्मिका मंदाना अब सुकुमार द्वारा निर्देशित आगामी तेलुगु एक्शन फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ और 2021 की पुष्पा: द राइज के सीक्वल में नजर आएंगी| यह फिल्म 15 अगस्त को स्क्रीन पर आने वाली है|

About Post Author