येलो सूट में राशि खन्ना ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हसीना राशि खन्ना अपने एक्टिंग के साथ- साथ अपने ग्लैम अवतार को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| राशि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें राशि खन्ना ने अपनी ख़ूबसूरती से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

राशि खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें येलो सूट पहने एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने इस दौरान येलो पर्पल और गोल्डन कलर का सूट पहना है|

साथ ही राशि खन्ना ने येलो कलर की चुन्नी भी कैरी की| उन्होंने इस दौरान अपने बालों को बीच की मांग निकालकर साइड- साइड से थोड़ा फोल्ड करके बाकी को खुले रखा है|

राशि खन्ना ने इस लुक में सटल मेकअप किया और रेड लिपशेड कैरी की| साथ ही उन्होंने गोल्डन और ग्रीन कलर के ईयरिंग्स पहने| एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन सैंडल से कंप्लीट किया| उनकी इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो रहे हैं|

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो राशि खन्ना को हाल ही में तमिल कॉमेडी-हॉरर फिल्म “अरनमनई फॉर” में तमन्ना भाटिया के साथ देखा गया था।

About Post Author