बॉसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं राशि खन्ना, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हसीना राशि खन्ना अपने एक्टिंग के साथ- साथ अपने ग्लैम अवतार को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| राशि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|  

राशि खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस पिंक कलर का थ्री पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| बॉसी लुक में राशि बला की खूबसूरत लग रही हैं|

राशि खन्ना ने इस लुक में अपने बालों को स्ट्रेट करके स्टाइलिश तरीके से बांधा है| साथ ही उन्होंने गोल्डन ईयरिंग्स कैरी किये हैं| राशि ने इस दौरान गोल्डन कलर की रिंग भी पहनी है|

इस लुक लुक में राशि ने सटल मेकअप किया और पिंक कलर की लिपशेड कैरी की| एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया| अब अदाकारा का ये स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर जलवा बिखेर रहा है|

राशि खन्ना की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की काफी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.