मालदीव पोस्ट को लेकर रणवीर सिंह हुए ट्रोल, बाद में इंडिया को लेकर दी अपनी राय

KNEWS DESK- मालदीव और लक्षद्वीप का मामला गर्माता ही जा रहा है| बॉलीवुड के कई सितारों ने इंडिया के समर्थन में मालदीव के खिलाफ अपनी बात रखी है| बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा अन्य बड़ी हस्तियों ने भी मालदीव और लक्षद्वीप विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है| इस मामले में अब रणवीर सिंह भी पीछे नहीं रहे हैं|

मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है| इस विवाद पर अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने भारत के सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है| मालदीव को लेकर मामला इतना गर्माता जा रहा है कि उस जगह को ही बायकॉट करने की मांग ट्रेंड होने लगी है| इसी दौरान एक्टर रणवीर सिंह ने इंडिया को लेकर खूबसूरत बात कही है| हालांकि इसके पहले उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर एक्टर को ट्रोल होना पड़ा|

रणवीर सिंह ने ट्वीट किया, इस साल 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का अनुभव करने के लिए बनाएं| हमारे देश के समुद्र तटों और सुंदरता में देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है| चलो भारत देखें|

इसके पहले रणवीर ने चलो भारत देखें हैशटैग के साथ फोटो लगाई थी लेकिन इसमें गलती एक्टर से ये हुई थी कि लक्षद्वीप की जगह उन्होंने मालदीव की फोटो लगा दी, जिसके बाद ये पोस्ट वायरल हो गया| बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट किया और फिर दोबारा ट्वीट किया| रणवीर ने पोस्ट तो डिलीट कर दी लेकिन लोग उन्हें ट्रोल करने से तब भी बाज नहीं आए|

 

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई, वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया…पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो| दूसरे यूजर ने लिखा, भारत देखो बोलकर मालदीव की फोटो लगा दी|

About Post Author