वोट डालने पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, भीड़ में बेबी बंप प्रोटेक्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है| मुंबई की छह सहित महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर आज  वोटिंग जारी है| वहीं मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर सुबह से ही आम से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई वोट डालने जा रहा है| इसी क्रम में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मतदान केंद्र पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सामने आया है|

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही मम्मी- पापा बनने वाले हैं| ऐसे में एक्ट्रेस आज पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं| मतदान केंद्र पर  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकसाथ पहुंचे| सामने आए वीडियो में एक्टर पत्नी का खास ख्याल रखते नजर आ रहे हैं| उन्होंने भीड़ के बीच दीपिका को गाड़ी से नीचे उतारा| इसके बाद रणवीर,दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें पोलिंग बूथ के अन्दर ले गए|

मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट लॉन्ग शर्ट और शेड्स पहने नजर आईं| वहीं एक्टर व्हाइट शर्ट और जींस पहने स्पॉट किये गए| दीपिका पादुकोण का बेबी बंप पहली बार सबके सामने आया है| रणवीर – दीपिका  का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

About Post Author