विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का पहला पॉडकास्टर, बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे ने दी यूट्यूबर को सलाह

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में अपने एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए थे। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में की गई उनकी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और अपने कंटेंट को और अधिक जिम्मेदारी के साथ बनाने का वादा किया। अब, विवाद के लगभग एक महीने बाद, रणवीर ने अपना नया पॉडकास्ट रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।

बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे के साथ विशेष बातचीत

रणवीर अल्लाहबादिया के इस नए पॉडकास्ट में बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए टीजर में रणवीर, पालगा रिनपोछे से पूछते हैं कि भूतकाल के बुरे कर्मों से जल्द से जल्द कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके जवाब में पालगा कहते हैं कि अच्छे कर्मों को अपनाने से ही बुरे कर्मों का प्रभाव कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पुण्य कमाने का सबसे अच्छा तरीका है ज्ञान साझा करना।

पालगा ने कहा, “दान देना बहुत अच्छी चीज है, लेकिन अगर आप किसी को खाना देते हैं, तो वह एक दिन के लिए ही पेट भर सकता है। वहीं, अगर आप उसे मछली पकड़ना सिखा देते हैं, तो वह जीवन भर के लिए आत्मनिर्भर बन सकता है।”

रणवीर ने व्यक्त किया आभार

पॉडकास्ट के अंत में रणवीर ने पालगा रिनपोछे का आभार जताया और बताया कि वह पहले भी उनसे दो बार मिल चुके हैं। दोनों ही बार वह कठिन दौर से गुजर रहे थे और इस बार भी उनके लिए हालात कुछ अलग नहीं थे। रणवीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह इस समय पालगा से फिर मिल पाएंगे, लेकिन इस बातचीत ने उन्हें नई ऊर्जा दी है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.