Randeep-Lin Wedding : न्यूली वेड कपल रणदीप-लिन शादी के बाद पहली बार हाथ थामे हुए स्पॉट, रेड सूट में खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग 29 नवंबर को शादी की है| ग्रैंड वेडिंग के बजाए एक्टर ने बेहद सिंपल और ट्रेडिशनल अंदाज में शादी की है| शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| शादी के बाद अब न्यूली वेड कपल पहली बार स्पॉट किया गया है|

Randeep-Lin Wedding: Randeep-Lin married each other, Manipuri bride and groom became couple, see the first photo of the wedding - Bollywood Wallah

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुआ कपल

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बीती रात शादी के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए| कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है| वीडियो में रणदीप की दुल्हनियां लिन रेड सूट में में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| इसके साथ उन्होंने मैचिंग बेग लिया हुआ था और बालों को ओपन कर रखा था| रणदीप इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में काफी हैडसम लग रहे थे| दोनों को हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया|

https://www.instagram.com/reel/C0R5WjKyuAN/

वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट आ रहे हैं| यूजर्स भी बी-टाउन की इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहा है| यजर्स कमेंट कर दोनों शादी की बधाई दे रहे हैं|

मणिपुर पारंपरिक अंदाज में कपल ने की शादी 

रणदीप हुड्डा की वाइफ लिन मणिपुर की रहने वाली हैं| कपल ने मणिपुर जाकर वहां के रीति-रिवाजों से शादी की|  शादी के बाद दोनों की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी| इस फोटो में दोनों पारंपरिक लिबास पहने नजर आए थे| एक्टर ने अपनी शादी में मैतई रस्में निभाते हुए शादी की| मणिपुर में शादी के बाद रणदीप हरियाणा लौटकर ग्रैंड रिसेप्शन देंगे| कपल ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है|

About Post Author