KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेता Randeep Hooda इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह और उनकी पत्नी Lin Laishram एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं, और अब उन्होंने अपनी लाडली का नाम भी फैंस के साथ साझा कर दिया है।
बेटी के नाम का किया खुलासा
10 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद अब रणदीप हुड्डा ने एक महीने बाद सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लिन अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार करती नजर आ रही हैं, जबकि नन्ही परी सुकून से सोती दिख रही है।
इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने अपनी बेटी का नाम बताया न्योमिका हुड्डा (Nyomica Hooda)। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी दुनिया का नया सेंटर… न्योमिका, दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम।”
फैंस को पसंद आया यूनिक नाम
न्योमिका नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस नाम को बेहद यूनिक और खूबसूरत बताया है। कमेंट सेक्शन में लोग नन्ही बच्ची पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DW8E9nsEn7X/
मणिपुर रीति-रिवाज से हुई थी शादी
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में पारंपरिक मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लिन खुद भी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और Mary Kom, Jaane Jaan और Rangoon जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं रणदीप
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा आखिरी बार Sunny Deol की फिल्म ‘जाट’ में खलनायक के किरदार में नजर आए थे। अब वह जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे, जिनमें ‘मैचबॉक्स: द मूवी’, ‘ऑपरेशन खुकरी’, ‘ईथा’ और ‘लाल रंग 2: खून चुस्वा’ शामिल हैं।