रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम साथ किया शादी का ऐलान, जानिए वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है| एक्टर ने कई हित फिल्मों में शानदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीता है| अब एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर कर अपने फैंस को सारी जानकारी दी है|

Randeep Hooda to introduce girlfriend Lin Laishram to his parents?

एक्टर ने गर्लफ्रेंड साथ अपनी शादी का ऐलान

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस गूड न्यूज को शेयर किया है| रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को शादी रचाने वाले हैं| कपल मणिपुर के इम्फाल में सात फेरे लेंगे| वहीं रणदीप के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ आ गई है| फैंस लगातार एक्टर को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं|

एक्टर से 10 साल छोटी हैं लिन

बता दें कि रणदीप काफी लंबे समय से लिन को डेट कर रहे हैं| दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है| रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की उम्र में 10 साल का फक्र है| एक तरफ जहां रणदीप 47 की उम्र के हैं तो लिन की उम्र 37 हैं|

रिसेप्शन पार्टी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं| कपल इंटीमेट वेडिंग कर रहे हैं जहां सिर्फ उनके घरवाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे| शादी की थीम माईथोलॉजी पर बेस्ड होगी| शादी के बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी|

वर्कफ्रंट 

रणदीप हुड्डा बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म ‘सार्जेंट’ में नजर आने वाले हैं| हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले हैं|

About Post Author