KNEWS DESK – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| स्टार कपल की बेटी राहा को फैन्स खूब पसंद करते हैं| इस स्टार किड की अभी से फैन फॉलोइंग है| रणबीर-आलिया के फैंस राहा के वीडियो और पोस्ट देखना भी काफी पसंद करते हैं|
![Ranbir Kapoor sweetly grooving with Raha Kapoor in this unseen video proves he is the best dad ever [WATCH]](https://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2024/04/RK-7.png)
चाचा के साथ घुमने निकलीं राहा
राहा हर वीकेंड बाहर घुमने जाती हैं| पिछली बार राहा मौसी शाहीन भट्ट के साथ सैर करने गयी थीं| इस बार वो अपने चाचू अयान के साथ संडे की सुबह घुमने निकलीं हैं| इस दौरान राहा के एक्सप्रेशन्स ने फैंस का ध्यान खींचा है।
पैप्स ने शूट किया राहा का वीडियो
राहा कपूर के साथ अयान एक कैफ़े में नाश्ता करने आये थे| वहीं वीडियो में अयान उसी जगह से कुछ सामान खरीदते नजर आए| आलिया की बेटी राहा ने पैकेट को अपने हाथों में पकड़ा है। इस दौरान पैपराजी ने मौका देखते ही इनका वीडियो शूट कर लिया है। अयान टी शर्ट और शॉर्ट्स में थे। वहीं, राहा ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।
बालों से खेलती नजर आईं राहा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्यूट सी राहा अपने कर्ली बालों से खेलती नजर आ रही हैं|
यह भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन ने तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ की शूटिंग की पूरी, कहा – ‘कभी-कभी इस बात पर संदेह होता है कि…’