रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू कपूर ने लुटाया प्यार, फैमिली और फैंस ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कपूर खानदान के स्टार रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि परिवार के सदस्यों ने भी प्यार और दुआओं से उन्हें बधाई दी है।

नीतू कपूर का इमोशनल पोस्ट

रणबीर की मां और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटे और बहू आलिया भट्ट संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा – “जन्मदिन मुबारक हो माई लव, तुम्हें पाकर बहुत आभारी और धन्य हूं।” नीतू ने इसके साथ दिल और नजर वाली इमोजी भी शेयर की।

बहन रिद्धिमा कपूर का खास मैसेज

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी भाई को बर्थडे विश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो पोस्ट की और लिखा – “हमारे परिवार के रॉकस्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, रेंस, आपसे प्यार करती हूं।” इसके अलावा रिद्धिमा ने एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें रणबीर उन्हें गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और भी खास बना दिया।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (जहां वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं), संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, और ‘एनिमल पार्क’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘धूम 4’ जैसी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं।