रणबीर कपूर ने महेश बाबू को अपनी लाडली बेटी की दिखाई फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| ट्रेलर को देख कर ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज का लेवल हाई हो गया है| रणबीर भी अपनी फिल्म का जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं| फिल्म ने अच्छी एडवांस बुकिंग की है| इस बीच एक्टर की एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है|Is Ranbir Kapoor showing Raha's photo to Mahesh Babu at 'Animal' event in  Hyderabad? Fans speculate | Hindi Movie News - Times of India

एक्टर ने महेश बाबू को दिखाई राहा की फोटो

रणबीर कपूर अपनी नन्ही परी राहा से बेहद प्यार करते हैं| वे हमेशा उसके बारे में बात करते नजर आते हैं| इस बीच जो वीडियो सामने आई हैं, उसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अपनी बेटी की फोटो दिखाते नजर आ रहे हैं| इस वीडियो रणबीर कपूर के फेन पेज ने शेयर किया है|

एनिमल का प्रमोशनल इवेंट

वीडियो में रणबीर महेश बाबू के साथ एनिमल के प्रमोशनल इवेंट में बैठे नजर आ रहे हैं| इस बीच वो महेश बाबू को अपने फोन में कुछ दिखाते हैं जिसे देख दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहत आ जाती है| अब इसमें ये तो नहीं दिख रहा कि रणबीर ने महेश बाबू को फोन में क्या दिखाया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक वे राहा की फोटो दिखा रहे हैं| फैंस एक्टर के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

एनिमल रिलीज डेट 

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है| फिल्म में बॉबी देओल भी दमदार रोल में नजर आएंगे| फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है| फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज साफ देखने को मिल रहा है| इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है|

About Post Author