रणबीर कपूर ने फिल्म ‘एनिमल’ के लिए घटाई अपनी 50 फीसदी से ज्यादा फीस, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

KNEWS DESK – रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज हो गया है| टीजर को फैन्स ने बेहद पसंद किया है| टीजर इतना धमाकेदार है कि फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| खबर आ रही है कि रणबीर ने अपनी 50 फीसदी से ज्यादा फीस घटा दी है|आपको इसकी वजह बताते हैं|

फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर 

रणबीर कपूर के लीड रोल वाली ‘एनिमल’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है| हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे| ‘एनिमल’ के टीजर को ऑडियंस का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है| वहीं खबर आ रही है कि ‘एनिमल’ के ग्रैड विजन की वजह से और प्रोडक्शन में देरी के कारण, फिल्म की लागत काफी बढ़ गई है| ऐसे में रणबीर कपूर ने इसका खामियाजा अपने ऊपर ले लिया है|

50 फीसदी से ज्यादा घटाई फीस

रणबीर कपूर का मौजूदा मार्केट वैल्टू लगभग 70 करोड़ रुपये प्रति फिल्म है| एक्टर अपनी फिल्म प्रोजेक्ट में काफी इन्वॉल्व रहते हैं| वह न केवल फिल्म की क्रिएटिव प्रक्रिया में बल्कि इसके लॉजिस्टिक्स में भी शामिल रहते हैं|रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के मेकर्स भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए अपनी एक्टिंग फीस में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की है| रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर एनिमल के लिए 30 – 35 करोड़ रुपये अपफ्रंट फीस चार्ज कर रहे हैं| एक्टर द्वारा कम की गई फीस की राशि उनके गैंगस्टर-ड्रामा के प्रोडक्शन वैल्यू को बेहतर बनाने पर खर्च की गई है| अगर फिल्म पर पैसा बनता है तो रणबीर कपूर का मुनाफे में हिस्सा होगा| जिसकी इस समय काफी संभावना दिख रही है|

फिल्म की कहानी 

‘एनिमल’ की कहानी एक परेशान बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है| इस वजह से फिल्म का हीरो साइकोपैथ में बदल जाता है| फिल्म में एक बेटे का अपने पिता के प्रति जुनूनी प्यार भी दिखाया गया है| ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया गया है| फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है| ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author