‘शोले से 100 गुना दमदार’, राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम चेंजर, पहले रिव्यू में की जमकर तारीफ

KNEWS DESK – बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं शुरुआती रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसा रिव्यू दिया है, जिसने चर्चा और तेज कर दी है।

‘शोले’ और ‘मुगल-ए-आजम’ से तुलना

राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते हुए इसे क्लासिक फिल्मों से भी आगे बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म कमाई, दर्शकों के उत्साह और अपने अलग अंदाज से पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
उन्होंने यहां तक लिख दिया कि यह फिल्म शोले से 100 गुना ज्यादा असरदार साबित हो सकती है और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों के सामने भी अपनी अलग पहचान बनाएगी। उनके मुताबिक, इस फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है।

आदित्य धर की जमकर तारीफ

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए वर्मा ने लिखा कि अब “डायरेक्टर” शब्द की पहचान ही आदित्य से शुरू होगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हॉलीवुड के दिग्गज स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को भी अपना काम छोड़कर इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिव्यू

राम गोपाल वर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस रिव्यू को काफी पसंद कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुआ था। अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *