रेड सूट में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| रकुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| अक्सर वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रकुल बला की खूबसूरत लग रही हैं|

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस रेड कलर के सूट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं| उनके ड्रेसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

इस लुक में उन्होंने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा है| इस दौरान उन्होंने कानों में लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| इसके अलावा एक्ट्रेस ने कोई और ज्वेलरी पहनना उचित नहीं समझा|

इस लुक में रकुल प्रीत सिंह ने मिनिमल मेकअप किया और लाइट लिपशेड कैरी की| इस शानदार लुक में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई पोज दिए| अदाकारा ने अपने लुक को सिल्वर जूती के साथ कंप्लीट किया|

अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट के जरिये उनकी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author