बॉडीकॉन ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| रकुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रकुल बला की खूबसूरत लग रही हैं|

 रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

इस लुक में रकुल प्रीत सिंह ने अपने बालों में काफी स्टाइलिश तरीके से बन बनाया है| शानदार आउटफिट में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये|

रकुल प्रीत सिंह ने इस लुक में एक से बढ़कर एक शानदार पोज दिए| तस्वीरों में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| इस दौरान उन्होंने मिनिमल मेकअप किया और लाइट कलर की लिपशेड कैरी की|

अब एक्ट्रेस की ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author