पति के साथ कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, भक्ति में लीन नजर आया कपल

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी की है| कपल शादी के बाद से कभी गुरुद्वारा तो कभी मंदिर जा रहा है| कुछ दिनों पहले रकुल-जैकी अमृतसर के गोल्डन टेम्पल माथा टेकने गए थे| वहीं अब दोनों गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे हैं| कपल ने दर्शन करने के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें वो देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं|

fallback

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे रकुल-जैकी 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मां कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं| माथे पर तिलक और मन में भक्तिभाव लिए रकुल और जैकी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| इन तस्वीरों में रकुल ने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ है| एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और हाथ में माला पकड़ी है| वहीं जैकी भगनानी येलो कलर का कुर्ता और ब्लैक जीन्स पहने दिख रहे हैं|  कपल की एक फोटो में परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं|

fallback

फोटो के कैप्शन में लिखा ये 

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं| जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा कामाख्या देवी मंदिर और ब्लेस्ड | वहीं इससे पहले कपल की गोल्डन टेम्पल वाली फोटोज भी खूब वायरल हुईं थीं|

रकुल-जैकी की शादी 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते दिन 21 फ़रवरी को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली है| कपल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था| शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| रकुल और जैकी की शादी की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है|

यह भी पढ़ें – आगरा में अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन आज, सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

About Post Author