रेड प्रिंटेड कुर्ता में बेहद प्यारी लगीं रकुल प्रीत सिंह, तो व्हाइट शर्ट में सिंपल नजर आईं मलाइका अरोड़ा

KNEWS DESK –  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं| इन दिनों एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप को लेकर सुर्ख़ियों में हैं| ख़बरें हैं कि मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप कर लिया है हालांकि इसपर अभी तक दोनों ने कुछ नहीं कहा है| वहीं रकुल भी अपने लुक से फैन्स का दिल जीत लेती हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी की है| शादी के बाद से कपल अक्सर अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं| फैन्स भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं| वहीं अब मलाइका अरोड़ा और रकुल प्रीत सिंह गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में नजर आईं। आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

मलाइका अरोड़ा को ब्लू कलर की ड्रेस में देखा गया। उन्होेंने ब्लू शूज और शेड्स के साथ शर्ट और पायजामा पहना हुआ था। उसके पास ब्लैक टोट बैग भी था। मलाइका बेहद सिंपल लुक में नजर आयीं हैं| जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं|

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था। फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

रकुल प्रीत सिंह पिंक फ्लैट्स और शेड्स के साथ रेड प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पलाज़ो में नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक में रकुल बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

वो एस. शंकर के निर्देशन में तमिल फिल्म “इंडियन टू” में दिखाई देंगी। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है।

About Post Author